DGP के पद से हटाए गए आलोक राज की नीतीश सरकार ने बढ़ाई जिम्मेदारी

पटना : बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद से हटाए गए राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक बार फिर नया प्रभार दिया है। पिछले हफ्ते डीजीपी के पद से हटाए जाने के बाद उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई थी, उसके साथ अब आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य के सबसे सीनियर IPS हैं आलोक राज

आपको बता दें कि 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज बिहार कैडर के सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। उनके जूनियर आरएस भट्टी को डीजीपी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने अचानक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वापसी मांग ली। उस समय राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने आलोक राज को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। पिछले दिनों उन्हें फिर इस पद से हटा दिया गया और आईपीएस विनय कुमार को सरकार ने स्थायी डीजीपी के रूप में दो साल के लिए बैठा दिया।

यह भी देखें :

इसके साथ ही आलोक राज को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बना दिया गया। अब उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम 2002 की धारा तीन के तहत नई जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिली है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल के पास अब तक बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार था। उन्हें उस प्रभार से मुक्त करते हुए यह प्रभार ‘अतिरिक्त’ के रूप में आईपीएस आलोक राज को दिया गया है।

यह भी पढ़े : IPS आलोक राज ने कहा- मैं सरकार का आभारी हूं, मुझे कुछ दिनों के लिए बनाया DGP

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...