भरतखंड ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा मिलने पर SP ने किया उद्घाटन

खगड़िया : खगड़िया एसपी सागर कुमार एवं पूर्व मंत्री आरएन सिंह परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के भरतखंड ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा मिलने के उपरांत फीता काटकर थाना का विधिवत उद्घाटन किया गया। जहां पूछताछ में एसपी सागर कुमार ने कहा कि अब भरतखंड अब अपने आप थाना का कार्य करेगा। यहां खुद प्राथमिकी दर्ज होगी, थाना को जितनी सुविधा सरकार ने दी है, उतनी सुविधा अब भरत खंड ओपी को थाना बनने के बाद मिल गया है।

उन्होंने कहा कि कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ओपी का जितना कार्य क्षेत्र था वहीं है। लेकिन पर्याप्त बल की व्यवस्था अवसर की व्यवस्था रहेगी। थाना सहायता अनुदान की राशि जो नियमों अनुसार थाना को मिलता है अब भरत खंड थाना को मिलेगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगेगी पुलिस पदाधिकारी थाना में आने वाले लोगों के साथ कुशल व्यवहार के साथ पेश आए। ताकि पुलिस एवं पब्लिक के बीच मधुर संबंध बन सके।

वही सुबे के पूर्व मंत्री सह विधायक आरएन सिंह उर्फ रामानंद प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा की भरतखंड को पूर्ण थाना का दर्जा मिलना बहुत ही जरूरी था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से यह ओपी एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करते हैं। सभी ओपी अपने पैतृक थाना के अन्तर्गत कार्य करते थे, जिसके कारण ओपी स्वतंत्र रूप से कार्य करने में असमर्थ होते है। ओपी की प्राथमिकी उनके पैतृक थाना में दर्ज होती है।

ओपी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पैतृक थाना से दूरी होने के कारण उस क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को पहुंचने में काफी समय लग जाता है। जिससे अपराधियों पर अंकुश रखने एवं अपराध नियंत्रण में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था के संधारण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिसूचित/गैर अधिसूचित किन्तु कार्यरत ओपी को स्थायी एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने हेतु थाना के रूप में उत्क्रमित किया गया।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...