जन्म-मृत्यु निबंधन के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

रांची: आज उपायुक्त-सह- जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) रांची के अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का उद्घाटन रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने किया।
डीसी ने मौके पर पंजीकरण के लिए आवेदनों को तत्परता से निष्पादित करने का निर्देश दिया और लोगों को जन्म-मृत्यु निबंधन के प्रति जागरूकता दिलाने का भी आदेश दिया।
इस अभियान के माध्यम से, कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरे जिलों और राज्यों में हुई मृत्यु का निबंधन अवसर नहीं मिला था, इसलिए ऐसे मृतकों को चिह्नित करके उनका निबंधन करने और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है। विनय कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, रांची, संजीव साव, जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक ने इस अभियान की सफलता के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए, रजिस्ट्रार स्तर से लेकर पंचायत सेवक स्तर तक के सभी आवेदनों की जांच के बाद निबंधन करने का आदेश दिया गया है, ताकि शुद्ध आंकड़े जनगणना के लिए उपलब्ध किए जा सकें।
इस कार्यशाला में राँची और नक्सल के अपर समाहर्त्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार सहायक निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, राँची सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल थे।

Highlights

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...