Advertisment

रक्षा बंधन के लिए स्पेशल चॉकलेट बर्फी

मिठाइयों में होनेवाली मिलावट त्योहारों की चमक को फींकी कर देती है।मिलावटी मिठाई खाने से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर होता है। इसलिए अपने घर पे ही बनाए होममेड चॉकलेट बर्फी, जो बनाने में बेहद आसान है और खाने में उतनी ही टेस्टी भी।तो ज़रूर ट्राई करें ये ईज़ी स्वीट रेसिपी।

सामग्री :

2 कप खोआ (मावा) मैश किया हुआ

1/3 कप शक्कर पाउडर

1/4 कप दूध

2 टेबलस्पून कोको पाउडर

2 टेबलस्पून बादाम (कटे हुए)

विधि:

पैन में खोआ डालकर धीमी आंच पर भून लें।लगातार चलाते रहे।ध्यान रखे खोआ का रंग न बदले। फिर शक्कर पाउडर और दूध मिलाकर लगातार चलाते रहे।5 मिनट तक पकाएं.मिश्रण के गाढ़ा होने पर आंच से उतार लें।इस मिश्रण को 2 भागों में बांट लें।एक भाग को चिकनाई लगी थाली में फैलाकर सेट होने के लिए रखें।दूसरे भाग में कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मैश करें। इस मिश्रण को भी हल्के हाथों से पहली वाली लेयर पर फैलाएं।कटे हुए बादाम बुरककर हल्के हाथों से दबाएं। बर्फी को सेट होने के लिए 4-5 घंटों तक ढंककर रखें.टुकड़ों में काटकर सर्व करें।

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...

Malda Rail Mini Pantry Service: वनांचल एक्सप्रेस यात्रियों के लिए बड़ी...

Malda Rail Mini Pantry Service: रेलवे की एक नई पहल से मालदा रेलवे डिवीज़न से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।...