सेवा से बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को मिला वापसी का मौका

पटना : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय) ने विशेष सर्वेक्षण कार्यों में कार्यरत रहे संविदा कर्मियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिनकी सेवा समाप्त कर दी गई है, वे अब इस आदेश के खिलाफ अपील अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए वे कार्यालय अवधि में राजस्व विभाग में आकर या अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से विभाग की आईडी appealdlrs@gmail.com पर भी अपील अभ्यावेदन भेज सकते हैं।

DIARCH Group 22Scope News

अभी तक 100 से अधिक संविदाकर्मियों के कार्य पर वापसी के लिए अपील अभ्यावेदन प्राप्त हो चुके हैं – विभाग

विभाग को अभी तक 100 से अधिक संविदाकर्मियों के कार्य पर वापसी के लिए अपील अभ्यावेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अन्य बर्खास्त संविदाकर्मियों को भी विभिन्न माध्यमों से सूचित किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि कार्यालय अवधि में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में उपस्थित होकर अपील अभ्यावेदन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संविदाकर्मियों द्वारा विभाग को अपनी ई-मेल आईडी से विभाग की ई-मेल आईडी पर भी अपील अभ्यावेदन भेजा जा सकता है। प्राप्त अभ्यावेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। विभाग के इस निर्णय से राजस्व महाअभियान के शुरू होते ही हड़ताल पर जाने के कारण बर्खास्त किए गए विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक वर्ग के संविदाकर्मियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़े : ‘हमारा बिहार-हमारी सड़क’ ऐप से ग्रामीण सड़कों को मिला नया जीवन…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...