PHED मुख्यालय भवन निर्माण की समीक्षा, मंत्री के निर्देश पर विशेष टास्क फोर्स गठित

76
PHED मुख्यालय भवन निर्माण की समीक्षा, मंत्री के निर्देश पर विशेष टास्क फोर्स गठित
PHED मुख्यालय भवन निर्माण की समीक्षा, मंत्री के निर्देश पर विशेष टास्क फोर्स गठित
Advertisment

पटना : बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय कुमार सिंह ने आज पटना स्थित नव-निर्माणाधीन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मुख्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल, विशेष सचिव संजीव कुमार और अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव श्री नित्यानंद प्रसाद समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisment

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान 83 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस भवन के सभी घटकों की तकनीकी गुणवत्ता की विस्तृत जांच की

मंत्री संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान 83 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस भवन के सभी घटको की तकनीकी गुणवत्ता की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि भवन की भविष्यगत आवश्यकताओं और विभागीय उपयोग को ध्यान में रखते हुए निर्माण के हर चरण में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भवन की मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

Minister Sanjay Singh 1 22Scope News

मंत्री के निर्देशानुसार परियोजना की सतत निगरानी के लिए विभाग ने एक विशेष टास्क टीम बनाने का निर्णय लिया है

मंत्री के निर्देशानुसार परियोजना की सतत निगरानी के लिए विभाग ने एक विशेष टास्क टीम बनाने का निर्णय लिया है, जो निर्माण कार्य की दैनिक प्रगति की समीक्षा करेगा। साथ ही संवेदक को साप्ताहिक कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।

Minister Sanjay Singh 2 22Scope News

क्षेत्रीय, अंचल, प्रमंडल व अवर-प्रमंडलीय कार्यालय भवनों एवं जल-जांच प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रहा है – संजय कुमार सिंह

निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय सिंह ने यह भी बताया कि विभाग प्रदेश भर में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के तहत क्षेत्रीय, अंचल, प्रमंडल और अवर-प्रमंडलीय कार्यालय भवनों एवं जल-जांच प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इससे विभागीय कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आम जनता को अधिक सुव्यवस्थित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Minister Sanjay Singh 3 22Scope News

Minister Sanjay Singh 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा फुलवारीशरीफ का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश

अंशु झा की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates