डीडीयू-धनबाद रूट पर स्पीड ट्रायल सफल, 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, दिल्ली की दूरी होगी कम

Railways : डीडीयू (पं. दीनदयाल उपाध्याय) से धनबाद के बीच ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर शुक्रवार को रेलवे ने स्पीड ट्रायल के तहत ऐतिहासिक सफलता हासिल की। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली स्पेशल ट्रेन ने 404 किमी की दूरी मात्र 3 घंटे 55 मिनट में तय की। यह राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में 45 मिनट कम समय है। इस ट्रायल से दिल्ली तक की यात्रा 11 घंटे 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जो वर्तमान में 14 घंटे 5 मिनट लगती है।

स्पीड ट्रायल सफल :

यह ट्रायल भारतीय रेलवे द्वारा सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के परिचालन की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है। इस रूट पर भविष्य में 160 से 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।

हालांकि अभी दो चरणों में और परीक्षण किया जाना बाकी है। अगला ट्रायल रेल मंत्रालय के अनुसंधान और विकास संगठन (RDSO) द्वारा किया जाएगा। उसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) की ओर से 176 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रायल होगा। इन परीक्षणों में सफलता मिलने पर यह मार्ग सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।

इस रफ्तार से यात्रा समय में बड़ी कटौती होगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...