तेज रफ्तार कार ने मोमो स्टॉल दुकान को उड़ाया, व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत, संचालक गंभीर रूप से घायल

गयाजी : गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत खटकाचक नैली मोड़ पर मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोमो दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राम प्रवेश प्रजापति नामक युवक सड़क किनारे स्थित एक मोमो दुकान पर खड़े होकर मोमो खा रहे थे – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम प्रवेश प्रजापति नामक युवक सड़क किनारे स्थित एक मोमो दुकान पर खड़े होकर मोमो खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राम प्रवेश प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मोमो दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना मृतक स्कूटी पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Gaya Acc 2 22Scope News

मृतक की पहचान राम प्रवेश प्रजापति के रूप में हुई है, जो कोशडिहरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं

मृतक की पहचान राम प्रवेश प्रजापति के रूप में हुई है, जो कोशडिहरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर टाउन डीएसपी व विष्णुपद थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया और लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Gaya Acc 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...