पीएम के आगमन को लेकर एसपीजी ने संभाला मोर्चा, दस वर्ष बाद गांधी मैदान में नीतीश कुमार लेंगे शपथ, निरीक्षण को पहुँचे प्रमंडलीय आयुक्त और अन्य अधिकारी
CM Nitish Oath : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर पटना के गाँधी मैदान में तैयारियां आकार लेने लगी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा, सफाई और विधि व्यवस्था का जायजा लेने प्रमंडलीय आयुक्त,जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी पहुँचे। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण को लेकर अधिकारियो की छुट्टी 20 तारीख तक रद्द कर दी गई हैं।
दस वर्ष बाद गांधी मैदान में फिर नीतीश कुमार लेंगे शपथ
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दस साल के बाद फिर से गांधी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पूर्व वर्ष 2015 में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।एनडीए सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार वर्ष 2005 में गांधी मैदान में ही शपथ लिए थे। इसके बाद वर्ष 2010 व 2015 में भी यहां समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।
वीडियो देखे
मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्नधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। पूरे मैदान को कार्यक्रम के अनुरूप अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रतिनियुक्त किया है, जिसमें पांच अधिकारियों को विशिष्ट अतिथियों के लिए लगाया गया है।
ये भी पढ़े : पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 43 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
Highlights


