अमेरिका की गोल्फर नैली कोर्दा ने जीता गोल्ड मेडल
टोक्यो : भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में अदिति आज चौथे राउंड में टॉप-4 में बनी हुई थीं।
Highlights
अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। केवल एक स्ट्रोक ने उनसे मेडल छीन लिया। वहीं अमेरिका की गोल्फर नैली कोर्दा ने गोल्ड मेडल जीता। जापान की मोनी इनामी ने और न्यूजीलैंड की लेडिया के बीच सिल्वर व ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला होगा।