मूक बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों को सरकार करेगी सहायता- खेल मंत्री

343
Advertisment

हजारीबाग : मूक बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों को सरकार करेगी सहायता- खेल मंत्री- पांचवीं पूर्वी क्षेत्र

Advertisment

डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की चैंपियन टीम को खेल मंत्री हफीजुल हसन ने सम्मानित किया.

इस दौरान झामुमो अल्पसंख्यक नेत्री रुचि कुजुर,

झारखंड डेफ संघ के रीमा साहू के प्रयास से मंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

रीमा साहू के प्रयास से विभिन्न संस्थाओं ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रायोजित किया.

बता दें कि पांचवी पूर्वी क्षेत्र डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट 20 से 23 मार्च तक

हजारीबाग के वेल्स ग्राउंड में आयोजित किया गया था.

जिसमें तीन टीम झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल ने भाग ली थी.

हजारीबाग के वेल्स ग्राउंड में संपन्न हुई इस त्रिकोणीय श्रृंखला में झारखंड की टीम चैंपियन बनी.

त्रिकोणीय श्रृंखला के उद्घाटन मैच में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे और समापन मैच में उपायुक्त हजारीबाग नैंसी सहाय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. झारखंड टीम के शानदार प्रदर्शन के कारण मंत्री हफीजुल हसन ने खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें सम्मानित किया.

झारखंड सरकार करेगी सहायता

खेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिन में झारखंड सरकार खेल के बेहतरी के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. मंत्री ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. झामुमो अल्पसंख्यक नेत्री रुचि कुजर ने भी सभी खिलाड़ियों को कहा कि आप अपना बेस्ट प्रदर्शन दीजिए, झारखंड सरकार आपको अवश्य सहायता प्रदान करेगी.

ये खिलाड़ी रहे मौजूद

समारोह में झारखंड डेफ क्रिकेट टीम के खिलाडी जिसमें अंतराष्ट्रीय डेफ खिलाड़ी सह उपकप्तान रंजीत कुमार, कप्तान रुस्तम हुसैन, दीपक यादव सलमान अंसारी, तनवीर अंसारी, विशाल कुमार, बिनोद यादव, दीपक मिश्रा, राकेश रॉय, सोनू सिंह, अरुण यादव, सोहेब, राधेश यादव, अनुप राजेश लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे. इस सम्मान समारोह के लिए खिलाड़ियों ने मंत्री हफीजुल हसन को धन्यवाद दिया.

रिपोर्ट: सुरेंद्र कुमार सिंह

Advertisement