Commercial Advertisment

हजारीबाग जिले के हर खेल से जुड़े खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म: मनीष जायसवाल

हजारीबाग विधायक ने नमो खेल श्रृंखला के चरणबद्ध आयोजन को लेकर समिति सदस्यों संग की बैठक

हजारीबाग: विधायक मनीष जायसवाल ने खेल- खिलाडियों के उत्थान और सहयोग के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध के लिए नमो खेल श्रृंखला की शुरूआत की है। उनके द्वारा साल 2016 से निरंतर (कोरोना काल के दो वर्ष छोड़कर) नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हजारीबाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति गजब का जुनून और उत्साह उत्पन्न किया है। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट कुछ ही वर्षों में हजारीबाग जिले का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट बन गया और इसकी ख्याति झारखंड प्रदेश स्तर पर हो रही है।

हजारीबाग विधायक इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सैकड़ों टीमों के हजारों खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी सहित सभी टीमों को फुटबॉल उपलब्ध कराया जाता है। टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान मैदान के सौंदर्यीकरण से लेकर आयोजन को भव्य और रंगारंग बनाने से लेकर आकर्षक ट्रॉफी और पुरस्कार राशि भी आयोजकों के प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। नमो खेल श्रृंखला के तहत विधायक मनीष जायसवाल द्वारा अबतक फुटबॉल के अलावे कैरम, कबड्डी, बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है और अन्य खेलों का भी प्रतियोगिता का जल्द आयोजन किया जायेगा ।

इसी नमो खेल श्रृंखला को चरणबद्ध जारी रखते हुए हजारीबाग जिले में विभिन्न खेलों का प्रतिस्पर्द्धा सालों भर कराने और विभिन्न खेल से जुड़े टैलेंटेड खिलाड़ियों को बेहतर फ्लेटफॉर्म प्रदान करने के उद्देश्य से नमो खेल श्रृंखला समिति का गठन करने का निर्णय लिया है। रविवार को विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक सेवा कार्यालय में हजारीबाग जिले के विभिन्न खेल से जुड़े खेल- प्रेमियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में नमो खेल श्रृंखला से जुड़े सभी खेल प्रेमी जन ड्रेस कोड में नज़र आए।

बैठक में विधायक मनीष जायसवाल ने खेल को प्रमोट करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर खेल के प्रतियोगिता का आयोजन करने, खेल संघ को खेल विस्तार के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण एवं विकास में सहयोग करने, खेलों के प्रतिस्पर्धा के आयोजन में स्पॉन्सर करने, नमो खेल श्रृंखला का कैलेंडर बनाने सहित नमो खेल श्रृंखला का चैन बनाकर समाज में नशा मुक्त अभियान चलाने और समाज के विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ़ जागृति लाते हुए जरूरतमंदों के सहयोग हेतु कार्य करने की योजना बनाई। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की नमो खेल श्रृंखला नॉन पॉलिटिकल समिति के रूप में सिर्फ़ खेल और खिलाडियों के उत्थान एवं विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।

मौके पर बैठक में विशेष रूप से नमो खेल श्रृंखला समिति से जुड़े बंटी तिवारी, करण जायसवाल, जयप्रकाश, मंसूर आलम, दिलीप गोप, कुंदन कुजूर, रौशन गुप्ता, रौशन कुमार चौहान, हेमंत कुमार, चंदन राणा, कौलेश्वर गोप, शैलेन्द्र कुशवाहा, सुब्रतो सेन रॉय, राहुल मेहरा, अभिषेक जोशी, रितेश सिन्हा, रंजित सिन्हा, पंकज रवि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...