अब आ गया है वक्त पर्दे को बेपर्दा करने का- तेजप्रताप, देखिये अब कौन होगा बेपर्दा 

अब आ गया है वक्त पर्दे को बेपर्दा करने का- तेजप्रताप  

Patnaअपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव  ने एक बार फिर से बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है. यह बम फूटा है तेजप्रताप के एक ट्वीट से. तेज प्रताप ने लिखा है कि अब वक्त आ गया है एक खुलासे का. उन सभी के चेहरे से नकाब उतारने का. जिन्होने मुझे नासमझ समझने की भूल की है.

Tejparatap 22Scope News

आप को बता दें कि तेजप्रताप पहले भी अपने बयानों से पार्टी को असहज स्थिति में डालते रहे हैं, उनके निशाने पर पार्टी के बड़े और कदावर नेता ही रहें हैं. अपने को कृष्ण और तेजस्वी कोअर्जुन बताने वाले तेजप्रताप अपनी ही पार्टी में हाशिये पर है. पार्टी के निर्णयों से उन्हे दूर ही रखा जाता रहा है. परिवार के बीच एक विवाद की स्थिति नजर आती है.

तेजप्रताप के ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया, इस ट्वीट को लोग बार-बार रीट्वीट कर रहें है.

यदि विपक्षी दल की बात छोड़ भी दें तो राजद में इसको लेकर एक अनकही बेचैनी है. कोई भी पदाधिकारी अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सभी को इस बात की आशंका है कि इस बार पार्टी के कई नेताओं को निशाना बनाया जाएगा, कई मोर्चों पर पार्टी के नाकामी के लिए इन नेताओं को निशाना बनाया जाएगा.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...