कांग्रेस को झटका, स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह का इस्तीफा

रांची : कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी डॉ. आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ सकते हैं. उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार भाजपा उन्हें उत्तर प्रदेश के पडरौना सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ, विधान सभा चुनाव में उतार सकती है. फिलहाल आरपीएन सिंह की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसपर कुछ नहीं कहा गया है. बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को ही आरपीएन सिंह को उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया था, और आज उनके पार्टी छोड़ने की खबरें आने लगी हैं.

आरपीएन सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. RPN सिंह अगर बीजेपी में आते हैं तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. बता दें कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से हैं. वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे चुके हैं. पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी संख्या में है. कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इसमें खास इलाके हैं. पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है. कांग्रेस ने उन्हें कई राज्यों का प्रभारी बनाया था.

उनके पिता सीपीएन सिंह कांग्रेस के वफादार नेता थे. वह कुशीनगर से सांसद भी रहे थे. वह 1980 में इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था. बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर चुके हैं.

रिपोर्ट : मदन सिंह

कुर्मी जाति को अब निर्गत होगा अति पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र, देखिये कैबिनेट के अन्य फैसले

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...