Commercial Advertisment

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रांची : यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के झारखंड प्रभारी डॉ. आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार वे शाम को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार भाजपा उन्हें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की पडरौना सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ, विधान सभा चुनाव में उतार सकती है. बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को ही आरपीएन सिंह को उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया था, और आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखकर इस्तीफा भेजा है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का बायो भी बदल दिया है और कांग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी भी हटा दी है. आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं. जय हिंद.

leeter 22Scope News

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है. इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है. राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है. इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है.

मैं जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहा- आरपीएन

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने ट्विट कर लिखा, आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं.

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ेंगे आरपीएन सिंह?

आरपीएन सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. सिंह अगर बीजेपी में आते हैं तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. बता दें कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से हैं. पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी संख्या में है. कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इसमें खास इलाके हैं. पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है.

क्या आरपीएन सिंह के जाने से बदलेगी झारखंड कांग्रेस की किस्मत, क्यों पटाके फोड़ झूम रहे हैं कांग्रेसी ?

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...