Advertisment

झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर बोले आरपीएन सिंह- पार्टी में नहीं है कहीं कोई दिक्कत

झारखंड कांग्रेस में फेरबदल होने के बाद पहली बार रांची पहुंचे आरपीएन सिंह

रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

आरपीएन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नयी टीम को आलाकमान का निर्देश प्राप्त हो चुका है। कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनना और जो हमने घोषणापत्र में जनता को वायदे किये थे, उसे आगे रखकर संगठन को मजबूती प्रदान करना होगा।

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि विधायक मंडल दल की बैठक है। उसी में उपस्थिति होने के लिए मैं रांची आया हूं। वहीं झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है, परिवार एक है। परिवार में बातचीत होती रहती है। साफ तौर पर मुझे जानकारी है अध्यक्ष ने और कार्यकारी अध्यक्ष ने अपनी बातें स्पष्ट रूप से मीडिया के सामने रखी है।

झारखंड कांग्रेस में फेरबदल होने के बाद पहली बार कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...