भाषा के नाम पर तुष्टीकरण कर रही है राज्य सरकार- राज सिन्हा

उर्दू को हिंदी का अपभ्रंश बताने वाले खुद अप भ्रंश बन न जाएं

धनबाद : जेएमएम, कांग्रेस एवं राजद की गठबंधन सरकार के द्वारा धनबाद एवं बोकारो जिले से भोजपुरी, मगही एवं अंगिका को स्थानीय भाषाओं की सूची से बाहर किए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा विधायक राज सिन्हा ने सुबे की हेमंत सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सरकार खुलेआम तुष्टीकरण कर रही है, लेकिन भाजपा चुप नहीं बैठेगी. आम जनता को जागृत करेगी और आने वाले वक्त में सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी. झारखंड राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से हुआ, जबकि झामुमो ने कांग्रेस के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया.

सरकार अभी तक किसी को रोजगार नहीं दी है. लोगों का ध्‍यान मुख्य मुद्दे पर ना जाए, इसके लिए सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत स्थानीय युवाओं को खोरठा, हो, कुरमाली, भोजपुरी, अंगिका एवं मगही भाषा विवाद और खतियान विवाद में फंसाने का काम किया. सरकार ने चुपके से उर्दू को पूरे राज्य के स्थानीय भाषाओं में शामिल कर दिया. वहीं हिंदी जो कि हमारी राष्ट्रभाषा है मातृभाषा है उसे किसी भी जिले में शामिल नहीं किया गया है. भाजपा यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा विधानसभा में सरकार को घेरेगी. जिन लोगों के गठबंधन से यह सरकार चल रही है उसके नेता भी पूरे मामले में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं. राज सिन्हा ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने उर्दू को हिंदी का अपभ्रंश बताया था. हमने अपने फेसबुक वॉल से मंत्री को करारा जवाब दिया और कहा कि कहीं आप भी अप भ्रंश बन कर न रह जाएं.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Cycle girl- घोषणावीरों ने नहीं निभाया अपना वादा, अब सरकार से मदद की गुहार लगा रही ज्योति पासवान

आखिर किसके आदेश पर बदल दी गयी जामताड़ा में उर्दू स्कूलों की छुट्टियां

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...