Lok Sabha Election को लेकर प्रदेश जदयू की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ये निर्देश

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आज रांची के प्रेस क्लब में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में प्रदेश कार्य समिति की बैठक की। इस दौरान खीरू महतो ने कहा कि जदयू झारखंड प्रदेश कमेटी की बैठक सभी ने अपने-अपने विचारों को रखा। हमने सभी को निर्देश दिया है कि झारखंड में एनडीए गठबंधन के लिए हम लोगों को पूरी तरीके से काम में लग जाना है।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि हमें पूछा नहीं जा रहा है, लेकिन इस बैठक के बाद किसी के मन में कोई शिकायत नहीं रही। सब मजबूती के साथ चुनाव में कार्य करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झारखंड दौरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग को झारखंड में एक भी सीट नहीं दी गयी। इसलिए नीतीश कुमार जी का झारखंड दौरा नहीं हो सकता है।

झारखंड में Lok Sabha Election

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

सौरव सिंह की रिपोर्ट

Elite institute 16 22Scope News

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Administrative Review: बिहार में भूमि विवाद पर CM सम्राट चौधरी...

Bihar Administrative Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ आम लोगों की समस्याओं का...

Sonpur Mela Government Schemes: सोनपुर मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सरकारी...

Sonpur Mela Government Schemes, पटना: सोनपुर मेले में बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग...

Littipara Police Cycle Rally: लिट्टीपाड़ा में पुलिस की साइकिल रैली, फिटनेस...

Littipara Police Cycle Rally: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर से पुलिस की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली...