प्रकाशित:
रांचीः जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के द्वारा जदयू नेता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ विनय भरत को छात्र जदयू का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश जदयू कार्यालय में डॉ भरत को मनोनयन पत्र प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने उन्हें पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप छात्र संगठन के विस्तार का निर्देश दिया। डॉ भरत ने कहा प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जी के आशा के अनुरूप छात्र जदयू का शशक्त संगठन प्रदेश में बनेगा। छात्र जदयू के प्रभारी बनाए जाने पार जदयू नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, सागर कुमार, संजय सिंह, बिगा मिंज एवं अन्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
Highlights

















