Lok Sabha Election: आखिरी चरण के मतदान के बीच इंडिया ब्लॉक की हुई बैठक, खड़गे का दावा- ‘295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’

Lok Sabha Election: लोकसभा के आज आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल हुए। हालांकि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इसमें नहीं दिखीं। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा है।

Lok Sabha Election: इंडिया ब्लॉक की बैठक में ये नेता हुए शामिल

इस बैठक कांग्रेस से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जेएमएम से कल्पना सोरेन, सीएम चंपई सोरेन, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान संजय सिंह, राघव चड्डा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, आरजेडी से तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह, सीपीआई माले से दीपांकर भट्टाचार्य, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव, एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला, सीताराम येचुरी, डी राजा समेत अन्य नेता शामिल हुए।

Lok Sabha Election: ममता बनर्जी नहीं हुई शामिल

बता दें कि मतमा बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 मई को कोलकाता में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था, “इंडिया ब्लॉक ने पहले कहा था कि वे 1 जून को एक बैठक करेंगे। मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि हमारे यहां अभी भी कुछ अन्य राज्यों की तरह चुनाव होंगे। एक तरफ चक्रवात और दूसरी तरफ चुनाव के बीच कैसे यहां से जा सकती हूं।’

Lok Sabha Election: सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68 फीसदी वोटिंग

3 बजे तक 49.68 फीसदी वोटिंग हुई है। इसमें अभी तक झारखंड में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। 3 बजे तक बिहार में 42.95 फीसदी, चंडीगढ़ में 52.61 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 58.41 फीसदी, झारखंड में 60.14 फीसदी, ओडिशा में 49.77 फीसदी, पंजाब में 46.38 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46.83 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 58.46 फीसदी मतदान हुआ है। आखिरी चरण में जिन 57 जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।

Lok Sabha Election: सातवें चरणों में चुनाव

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई और छठे चरण की वोटिंग 25 मई को हो चुकी है। वहीं सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...