नीरज हत्याकांड मामले में दर्ज नहीं हो सका पूर्व विधायक संजीव सिंह का बयान


Dhanbad– पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में पांच वर्षों से जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का बयान आज कोर्ट में दर्ज नहीं हो सका.
दरअसल इस मामले में कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाने कोर्ट पहुंचे संजीव सिंह ने कहा कि हाई डोज ऐंटीबायोटिक खाने के कारण वह आज बोलने में असमर्थ है. इसके बाद अदालत ने उन्हे बैठने के लिए कुर्सी दी.

इसके पहले सुनवाई के दौरान अधिवक्ता पंकज प्रसाद ने आवेदन देकर अदालत से स्पेशल रिपोर्ट की मांग की थी. इसका विरोध लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा की ओर से किया गया. इस मामले में दो अन्य आरोपियों धनजी और पिंटू का बयान दर्ज किया गया, दोनों ने इस मामले में दोनों ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि सिर्फ संजीव सिंह का करीबी होने के कारण ही उन्हे इस मामले में फंसाया गया.

21 मार्च 2017 को हुई थी हत्या

बता दें कि 21 मार्च 2017 को नीरज सिंह अपने फॉच्यूनर कार जेएच10एआर-4500 से सरायढ़ेला स्थित अपने आवास रघुकुल से लौट रहे थे. वह ड्राईवार के साथ आगे की सीट पर बैठे थे. पीछे के सीट पर उनका सहायक अशोक यादव और निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी बैठा था. स्टील गेट के पास बने स्पीड ब्रेकर पर नीरज की गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दो बाईक पर सवार 4 हमलावरों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद कार पर गोलियों की बौछार की जाने लगी. करीबन 50 राउंड फायरिंग गोलियां चली. इस वारदात में गाड़ी में सवार अशोक यादव, मुन्ना तिवारी और ड्राईवर घलटू महतो के साथ नीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

रिपोर्ट- राजकुमार

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...