Thursday, November 13, 2025

Latest Video News

Video thumbnail
बिहार चुनाव: मगध में NDA की वापसी या फिर महागठबंधन की धूम..26 सीटों का क्या है हाल?
08:03
Video thumbnail
देखिये झारखंड की शाम 12.00बजे की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
08:34
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, इतने प्रस्तावों पर लगी मुहर
06:24:10
Video thumbnail
बिहार चुनाव: सीमांचल, मगध, शाहाबाद, दरभंगा और सारण प्रमंडल में NDA महागठबंधन में कौन आगे?
03:39:41
Video thumbnail
देखिये झारखंड की शाम 10.30 बजे की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
08:20
Video thumbnail
मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई से झारखंड का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
01:32
Video thumbnail
दिल्ली धमाके की जांच में बड़ी कामयाबी, बम धमाके से जुड़ी एक और संदिग्ध लाल रंग की कार मिली
02:24
Video thumbnail
पुलिस ने रंगदारी और गोलीबारी मामले का किया खुलासा, सभी आरोपी बरकट्ठा से हुए गिरफ्तार
03:45
Video thumbnail
जयराम फैक्टर कितना असरदार, घाटशिला में लगभग 74 फीसदी वोटिंग में किसको कितना जानिये रुझान
07:05
Video thumbnail
हेमन्त कैबिनेट की बैठक से युवा निराश, देशी मांगुर को लेकर बड़ा ऐलान, और क्या खास जानिये
04:36
Video thumbnail
झारखंड बने हुए 25 साल हो गये आदिवासी अब भी पिछड़े, चम्पई सोरेन का बड़ा बयान...
32:48
Video thumbnail
गोल इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, नीट और IIT के लिए बच्चों की पहली पसंद...
04:47
Video thumbnail
झारखंड की जनता के बीच जाएँगे और खाएँगे मिठाई आख़िर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने ये क्यों कहा…
04:36
Video thumbnail
कैबिनेट ख़त्म होने के बाद CM हेमंत सोरेन ने क्या कहा सुनिए...
05:29
Video thumbnail
गोल इंटरनेशनल के संस्थापक विपिन सिंह ने बताया बेहतर शिक्षा, योग और खेल के अलावा क्या क्या होगा खास
19:07
Video thumbnail
घाटशिला उपचुनाव को लेकर BJP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कही बड़ी बात
05:09
Video thumbnail
बिहार चुनाव में NDA को आ रहा है कितना सीट,क्या था बिहार में माहौल, बता रहे है सांसद मनीष जायसवाल
03:08
Video thumbnail
रजरप्पा के सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम का होगा आयोजन, सैकड़ों महिलाएं होंगी शामिल
04:31
Video thumbnail
अधिकारियों का सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम, रजत वर्ष पर रक्तदान कर दी खास सौगात
02:47
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर
15:21

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

Delhi Blast Alert: लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, बाकी रूट्स पर सेवा सामान्य

DESK: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास हुए सोमवार शाम के विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। घटना के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल को अब भी सफेद कपड़े से ढका गया है। घटनास्थल से मिले मानव अंग, डीएनए जांच में पुष्टि: विस्फोट के तीसरे दिन भी घटनास्थल से मानव अंग मिलने का सिलसिला जारी है। जांच टीम ने दिगंबर जैन लाल मंदिर के पीछे लाजपत राय मार्केट के पास एक शेड पर हाथ का हिस्सा बरामद किया। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई है...

Gangster Aman Sahu Encounter Case: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ऑनलाइन FIR दर्ज करने का आदेश दिया, 28 नवंबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार को अमन की मां की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।Gangster Aman Sahu Encounter Case : गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर दाखिल याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि अमन की मां किरण देवी द्वारा की गई ऑनलाइन एफआईआर को जल्द रजिस्टर किया जाए। साथ ही, सरकार को इस एफआईआर से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट अदालत...

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर होगा इलाज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे घर पर आराम करेंगे।Dharmendra Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 89 साल के धर्मेंद्र की सेहत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेजने की अनुमति दी। अब वे घर पर ही आराम और इलाज करेंगे। ब्रीच कैंडी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत अब...

होलिका की प्रतिमाएं चांडालिनी-भक्त प्रह्लाद को मारने वाली के रूप में हुईं स्थापित

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

वाराणसी :  होलिका की प्रतिमाएं चांडालिनी-भक्त प्रह्लाद को मारने वाली के रूप में हुईं स्थापित। होलिका दहन के लिए होलिका की प्रतिमाएं अलग-अलग रूप में स्थापित हुई हैं। सजाकर स्थापित की गईं होलिका की प्रतिमाएं लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

दहन से पहले होलिका का पूजन भी  पूरे विधि-विधान से लोग कर रहे हैं। इसी क्रम में खास बात यह है कि होलिका का प्रतिमाएं हर स्थान पर अलग – अलग मुद्रा और रूप में स्थापित की गई हैं।

दुर्गापूजा, कालीपूजा और सरस्वती पूजा की तर्ज पर इस बार होलिका दहन के मौके पर सजाकर स्थापित की गईं होलिका की प्रतिमाएं बरबस ही लोगों की निगाहें अपनी ओर खींच रही हैं। काशी में दुर्गा पूजा की तर्ज पर हर त्योहारों पर देवी-देवाताओं की प्रतिमाएं नए ट्रेंड में देखने को मिल रही हैं।

इस बार होलिका की प्रतिमाएं भी खास हैं। कहीं 17 फीट की चांडाल रूप में डरावनी मुद्रा वाली होलिका हैं तो कहीं 14 फीट की रानी पद्मावती की सिंहासन पर विराजमान मुद्रा वाली होलिका स्थापित की गई है।

होलिका प्रतिमाओं की मनभावन निराली छटा

मोक्ष की नगरी काशी यानी वाराणसी में होलिका प्रतिमाओं की छटा अपने आप में निराली है। चेतगंज चौराहे पर 17 फीट की चंडाल रूप में होलिका स्थापित की गईं हैं जबकि बेनियाबाग चौराहे पर 14 फीट की प्रतिमा सिंहासन पर रानी पद्मावती की हसते हुए छल मुद्रा में है।

इसी तरह खोजवां में 14 फीट की राक्षसी की मुद्रा में होलिका प्रतिमा है जबकि लहरतारा में हाथ में खंजर लिए भक्त प्रह्लाद को मारते हुए मुद्रा में होलिका की प्रतिमा है। अब होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई है। कहीं उपले तो कहीं लकड़ी आदि से होलिका सजाई जा रही है।

होलिका दहन की तैयारी
होलिका दहन की तैयारी

वहीं, होलिका की प्रतिमाएं भी रखी जाएंगी। इस बार होलिका को राक्षसी व छलकारी रूप में भी दर्शाया जा रहा है। वाराणसी शहर के खोजवां, लक्सा, देवनाथपुरा, अखरी बाईपास आदि इलाकों में होलिका की प्रतिमाएं दहन के लिए स्थापित हुई हैं।

होलिका दहन के लिए वाराणसी शहर में अलग-अलग 30 से अधिक बड़ी होलिका प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। ये प्रतिमाएं 10 से 17 फीट तक ऊंचाई वाली हैं। इसके अलावा कुछ क्लाबों ने देवी मुद्रा में भी होलिका प्रतिमाएं बनवा कर स्थापित की हैं।

वाराणसी में दहन के लिए सजी होलिका प्रतिमा
वाराणसी में दहन के लिए सजी होलिका प्रतिमा

दहन के लिए ढाई हजार होलिकाएं सजाकर की गईं तैयार

होली के त्योहार पर होलिका दहन के लिए पूर्वांचल का केंद्र कहे जाने वाले काशी यानी वाराणसी में होलिका दहन की तैयारी को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर में लेकर गांव तक छोटी-बड़ी ढाई हजार से ज्यादा होलिकाएं जलेंगे। इसमें करीब 500 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

अब होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई है। कहीं उपले तो कहीं लकड़ी आदि से होलिका सजाई जा रही है। इसी क्रम में होलिका की प्रतिमाएं भी रखी गई हैं। बता दें कि वसंत पंचमी को ही शहर से गांव तक जगह-जगह प्रतिक के रूप में होलिका लगाई गई हैं।

होलिका दहन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपनी बुराइयों को होलिका की अग्नि में भस्म कर भाईचारे व खुशियों के साथ होली खेलते हैं। इस बार होलिका दहन आज बृहस्पतिवार 13 मार्च को है।

काशी में होलिका दहन के लिए की जा रही तैयारियों के क्रम में कुछ विशेष सलाह भी लोगों को जीवन में बेहतरी के लिए दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैसे राशि अनुसार होलिका में सामग्री डालने से रोग, कर्ज, चिंता आदि दूर होते हैं।

मेष में सात नग काली मिर्च ऊसारकर, वृषभ में सफेद चंदन पासा, मिथुन में चने की दाल, कर्क में 50 ग्राम सौंफ, सिंह में जौ, कन्या तीन नग जायफल, काली मिर्च, तुला में काले तिल और हल्दी की गांठ, वृश्चिक पीली सरसों ऊसार कर, धनु चावल व तिल, मकर में बिधारा की जड़ और पांच हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।

कुंभ में मूंग की दाल, काले तिल, मीन में हल्दी गांठ, पीली सरसों व पीपल की लकड़ी डालें।

होलिका दहन की तैयारी
होलिका दहन की तैयारी

होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त आज रात 11.26 से 12.30 बजे तक

इस बार होलिका दहन की पावन तिथि आज 13 मार्च बृहस्पतिवार को है लेकिन इस पर भद्रा का साया भी पड़ा है। ऐसे में काशी के विद्वानों ने तमाम शास्त्रीय गणना के उपरांत होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के साथ सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त तक का ब्योरा तैयार किया है।

इस गणना में वैदिक पंचांग को आधार माना गया है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस बार होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है, इसलिए भद्रा समाप्ति के बाद ही दहन करना शुभ होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 मार्च 2025 को सुबह 10.35 बजे से रात 11.26 बजे तक भद्रा काल रहेगा। भद्रा का काल शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है, और इसलिए होलिका दहन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भद्रा काल में नहीं किया जाता।

होलिका दहन की तैयारी
होलिका दहन की तैयारी

भद्रा का समय विशेष रूप से कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशियों में चंद्रमा के गोचर के दौरान होता है, जब भद्रा पृथ्वी लोक पर रहती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस 13 मार्च बृहस्पतिवार को प्रातः 10.35 बजे भद्रा आरम्भ हो रहा है और 13 मार्च  बृहस्पतिवार को रात्रि 11.26  बजे भद्रा समाप्त होगी।

इसी क्रम में वैदिक पंचांग की गणना में कहा गया है कि इस बार होलिका दहन की तिथि पर लगे भद्रा की पूंछ की अवधि सायं 6.57 से  रात्रि 8.14 तक रहेगी जबकि भद्रा का मुख की अवधि रात्रि 8.14 से रात्रि 10.22 बजे तक होगी।

होलिका का दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर किया जाता है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि का प्रारंभ 13 मार्च 2025 को सुबह 10.35 बजे से हो रहा है जबकि इसका समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12.23 बजे होना है।

Related Posts

26 अगस्त को तीज और चौठ चंद, 27 से शुरू होगी...

भाद्रपद मास का कृष्ण पक्ष समाप्ति की ओर है और इसके साथ व्रत-त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो रही है। 23 अगस्त को कुशोत्पाटिनी अमावस्या...

Dhanbad: भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंची बहनें

Dhanbad: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धनबाद मंडलकारा (जेल) में आज का दिन भावनाओं से भरपूर रहा। सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी...

Bokaro : मजदूर मैदान में गणपति मेले की तैयारियां शुरू, 16...

Bokaro : मजदूर मैदान में गणपति मेले की तैयारियां शुरू, 16 फीट की बनेगी गणपति की प्रतिमा https://youtu.be/J6acrHc7L1AWelcome to News 22Scope, your trusted news channel...
152,000FansLike
25,600FollowersFollow
628FollowersFollow
667,000SubscribersSubscribe