Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Jamshedpur: हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, जानिए किस गिरोह से हैं

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी कुख्यात सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।Jamshedpur: हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से रिंकू सेठ गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने गोविंदपुर इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चारों अपराधी पकड़े गए, जबकि...

प्रभातम मॉल में सिक्युरिटी गार्ड और युवक के बीच हुई मारपीट, युवक घायल

Dhanbad: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रभातम मॉल में शुक्रवार की शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब वाहन लगाने को लेकर एक युवक और मॉल के सिक्युरिटी गार्डों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में धैया खटाल निवासी 23 वर्षीय सुशील गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाक पर गहरा चोट लगा है और काफी खून बहा, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पार्किंग को लेकर हुआ विवादः घायल बिजली मिस्त्री सुशील गिरी ने बताया कि वह शुक्रवार को प्रभातम मॉल में गोलगप्पे खाने गया था। इसी दौरान गाड़ी...

बिहटा में वाहन जांच में मादक पदार्थ के साथ 3 गिरफ्तार, लगभग 5 किलो गांजा बरामद

बिहटा में वाहन जांच में मादक पदार्थ के साथ 3 गिरफ्तार, लगभग 5 किलो गांजा बरामद बिहटा : जिले के बिहटा थानांतर्गत बिहटा चीनी मील रास्ते में गांजा खरीद बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष बिहटा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल के साथ बिहटा चीनी मील के पास वाहन चेकिंग किया गया।वाहन जांच में गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही पीछे मुड़कर भागने लगे। जिसे पुलिस...

गोड्डा में अब भी गर्मी बरकरार………

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची के मौसम केंद्र की ओर से जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को मौसम ने करवट ली। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कहीं-कहीं तापमान में गिरावट भी देखी गई। गोड्डा जिले में अभी भी सबसे आधिक गर्मी पड़ रही है वहीं पर सर्वाधिक तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम तापमान लातेहार में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट:
राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां 4.8 मिमी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे रहा।

कई जिलों में हुई बारिश:
झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा (PTO JSD) में 60.4 मिमी रही। इसके अलावा हजारीबाग के पदमा में 54.5 मिमी, सिसई (गुमला) में 48 मिमी, लातेहार में 45 मिमी और MC रांची में 44.8 मिमी बारिश हुई।

तापमान में परिवर्तन:

  • बोकारो, जमशेदपुर, डालटनगंज जैसे स्थानों पर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक नीचे गया।
  • जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री रहा। यहां बीते 24 घंटों में 0.5 मिमी बारिश हुई।
  • चाईबासा-पीटीओ में TRACE मात्रा में बारिश हुई, जबकि तापमान 32.8 डिग्री दर्ज हुआ।

दृश्यता और मौसम की स्थिति:
रांची मौसम केंद्र में न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रिकॉर्ड की गई, जो बारिश और नमी की उपस्थिति को दर्शाती है।

स्वचालित मौसम केंद्र (AWS) के आंकड़े:
AWS रिपोर्ट के मुताबिक गोड्डा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान (34.7°C) दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान (21.6°C) रिकॉर्ड किया गया।
पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, सिमडेगा जैसे कई जिलों में हल्की बारिश (0.2 से 5.0 मिमी) हुई।

रांची शहर का मौसम विश्लेषण:

  • हिनू: अधिकतम 31.2°C, न्यूनतम 22.8°C, वर्षा 4.8 मिमी
  • तिरिल (टाटीसिलवे): TRACE
  • कांके और नामकुम में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई।

 

Related Posts

Maiya Samman Yojana 2025: इस महीने महिलाओं के खाते में आएंगे...

झारखंड मैया सम्मान योजना की 15वीं किश्त में महिलाओं के खाते में इस महीने ₹5000 भेजे जाएंगे। लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक कर...

Chhath Special Trains 2025: Ranchi होकर चलेंगी दो नई छठ स्पेशल...

छठ 2025 पर रेलवे का तोहफा, रांची होकर दो नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना ट्रेनें एक ट्रिप में चलेंगी, चार ट्रेनों में...

Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का...

नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। झारखंड एसआईआर के लिए तैयार, लेकिन इससे नगर निकाय चुनाव टलने की संभावना बढ़ी।Voter...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel