Jharkhand: झारखंड में ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं हैं। एक बार फिर Vande Bharat Train में कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गई है।
इस ट्रेन में किया गया हमला
चक्रधरपुर रेल मंडल के कालूंगा और कांसबहाल स्टेशन से गुजर रही ट्रेन नंबर 20836 पुरी – राउरकेला Vande Bharat Train पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थर लगने से ट्रेन की खिड़की का शीशा भी टूट गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों में मचा अफरा-तफरी
बता दें यह घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के कालूंगा और कांसबहाल स्टेशन पर लगभग 12 बजे हुई। जानकारी के अनुसार कोच नंबर सी13 के बर्थ संख्या 40,41,43 पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से हमला किया गया है। इस हमले से खिड़की का पत्थर टूट गया और यात्रियों में भय से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आरपीएफ को दी गई सूचना
इस घटना के बाद इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई, जिसके बाद ट्रेन के राउरकेला पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने संबंधित कोच का निरीक्षण किया और टूटे शीशे के पास बैठे यात्रियों से पूरी घटना की जानकारी ली। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब झारखंड के ट्रेन में इस तरह से हमले किए गए हैं पहले भी इस तरह के घटनों को अंजाम दिया जा चुका है।
Highlights


