Bihar Jharkhand News | Live TV

Giridih: दिल्ली जा रही ट्रेन पर पथराव, जमकर हुई नारेबाजी

Giridih: जिले के जमुआ में गोड्डा से दिल्ली जा रही ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन गोड्डा से गिरिडीह होते हुए कोडरमा के रेल लाइन से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान जमुआ स्टेशन पर पथराव हुआ है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Giridih: दिल्ली जा रही ट्रेन पर पथराव

बताया जाता है कि जमुआ रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन बोगी का दरवाजा बंद था। बार बार कहने पर जब बोगी नहीं खुली तो यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद पटरी पर आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान ट्रेन पर पथराव भी किया गया।

Giridih: पथराव में ट्रेन को नुकसान

जमुआ होकर दिल्ली जा रही गोड्डा-नई दिल्ली ट्रेन पर जमुआ रेलवे स्टेशन पर कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं ने जगह नहीं मिलने पर पथराव किया। इसमें ट्रेन की खिड़की और शीशे को नुकसान हुआ है। वहीं पत्थरबाजी में लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने पर तुरंत ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करवाया। इसके बाद ट्रेन खुली। बताया जा रहा है कि कई यात्री ट्रेन में चढ़ने से वंचित रह गए, जिन्होंने ने पूर्व में ही सीट कन्फर्म करवा रखा था।

Related Articles

Video thumbnail
भारत ने इंग्लैंड का वन डे सीरीज में किया क्लीन स्वीप, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया कितना तैयार?
00:00
Video thumbnail
शिव बारात प्रशासन के लिए बना चुनौती, प्रशासन के हस्तक्षेप पर क्या कह रहे लोग .....
15:20
Video thumbnail
भारत ने तीसरा वन डे जीत इंग्लैंड का किया सुपड़ा साफ, गिल ने ठोका शतक, विराट की फॉर्म वापसी
00:00
Video thumbnail
शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, सुनिए क्या कह रहे परिवार के लोग और नेता
16:29
Video thumbnail
जाने रांची में कहां है पुष्पा फिल्म के जैसे लाल चंदन के पेड़? करोड़ों है इसकी कीमत, दिखता है ऐसा कि…
04:34
Video thumbnail
झारखंड की राज्यपाल रह चुकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खाने में राजभवन की कौन-कौन सी चीजें पसंद?
13:26
Video thumbnail
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैसे साधा लालू परिवार पर निशाना, हो गई चुनावी बयानों की शुरुआत
16:11
Video thumbnail
रांची का सबसे बड़ा होटल अशोक क्यों बना भूत बंगला! वजह बता रहे भीख मांगने को मजबूर हो चुके कर्मचारी
14:32
Video thumbnail
जमशेदपुर, बोकारो, पाकुड़ की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top News।
03:14
Video thumbnail
काफी डिमांड में है टर्किश मिठाई, चखना है स्वाद तो जाए मोराबादी मैदान में लगे इंडिया इंटरनेशनल में...
03:25
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -