Giridih: दिल्ली जा रही ट्रेन पर पथराव, जमकर हुई नारेबाजी

Giridih: जिले के जमुआ में गोड्डा से दिल्ली जा रही ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन गोड्डा से गिरिडीह होते हुए कोडरमा के रेल लाइन से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान जमुआ स्टेशन पर पथराव हुआ है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Giridih: दिल्ली जा रही ट्रेन पर पथराव

बताया जाता है कि जमुआ रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन बोगी का दरवाजा बंद था। बार बार कहने पर जब बोगी नहीं खुली तो यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद पटरी पर आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान ट्रेन पर पथराव भी किया गया।

Giridih: पथराव में ट्रेन को नुकसान

जमुआ होकर दिल्ली जा रही गोड्डा-नई दिल्ली ट्रेन पर जमुआ रेलवे स्टेशन पर कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं ने जगह नहीं मिलने पर पथराव किया। इसमें ट्रेन की खिड़की और शीशे को नुकसान हुआ है। वहीं पत्थरबाजी में लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने पर तुरंत ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करवाया। इसके बाद ट्रेन खुली। बताया जा रहा है कि कई यात्री ट्रेन में चढ़ने से वंचित रह गए, जिन्होंने ने पूर्व में ही सीट कन्फर्म करवा रखा था।

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...