‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए राहुल

बेगूसराय : लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज यानी सुबह पटना पहुंचे। इसके बाद वह वहां से वह बेगूसराय के लिए निकल गए। वहां पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा निकाले हुए हैं। इसी में भाग लेने के लिए राहुल गांधी बिहार आए हुए हैं। बता दें कि राहुल गांधी पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होकर पैदल मार्च कर रहे हैं।

Goal 3 22Scope News

‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे हैं राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इसे कांग्रेस के युवा नेता और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शुरू किया है। कन्हैया बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। राहुल ने पदयात्रियों से आग्रह किया है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर इसमें शामिल हों। बेगूसराय के बाद राहुल ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेने पटना रवाना हो जाएंगे।

यह भी देखें :

राहुल के आने से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह का माहौल

‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के तहत सात अप्रैल यानी आज से कुछ क्षणों में कन्हैया कुमार के साथ कदमताल करने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी बेगूसराय आने वाले हैं। इसको लेकर बेगूसराय में व्यापक तैयारी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर हर्षोल्लास है। जगह-जगह राहुल गांधी और कन्हैया कुमार बैनर और पोस्टर से पटा हुआ है। इसको लेकर बेगूसराय कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेसियों ने अपने नेता से आने के इंतजार को लेकर राहुल गांधी और कन्हैया कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता बेगूसराय में खड़े हैं, वहीं जिला प्रशासन सड़कों पर काफी मुस्तैद दिखी।

Rahul Gandhi 1 22Scope News
राहुल के आने से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह का माहौल

बेगूसराय पहुंचने पर राहुल गांधी का कार्यकर्ता

पलायन रोको नौकरी दो मुद्दे पर अपने पदयात्रा दौरान काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे बेगूसराय पहुंचे। कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैंड, बाजा और घोड़ों साथ भारी संख्या में झंडा लेकर लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया। राहुल गांधी और कन्हैया कुमार के साथ कई अन्य कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा सुभाष चौक से होते हुए कपस्या चौक पहुंचा। पदयात्रा दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से जगह-जगह की फुलों की बारिश कर रहे हैं।

Rahul Gandhi 2 1 22Scope News
बेगूसराय पहुंचने पर राहुल गांधी का कार्यकर्ता

यह भी पढ़े : ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया आज पहुंचेंगे सहरसा

विवेक रंजन और अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...