Purnea College में छात्र जदयू ने लगाया समस्या निवारण दरबार

पूर्णिया: पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में इन दिनों छात्रों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। पूर्णिया ही नहीं बल्कि आस पास के अन्य जिले कटिहार अररिया फारबिसगंज के छात्र-छात्रा भी यहां नामांकन कराने पहुंचते हैं। कॉलेज में समय पर छात्रों का काम नहीं होने से छात्रों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सारी समस्याओं को लेकर छात्र जदयू पूर्णिया ने पूर्णिया कॉलेज में छात्र समस्या निवारण दरबार लगाया।

छात्र जदयू के समस्या निवारण दरबार में छात्रों की समस्याओं को निष्पादित की जाती है। मौके पर हेल्प डेस्क पहुंचे बीए पार्ट वन का छात्र बादल कुमार ने बताया कि मेरा एडमिशन नहीं हो पा रहा था। आज एडमिशन का अंतिम दिन है। यहां छात्र दरबार में आने से बताया गया कि उसका समस्या का समाधान कर एडमिशन करवाया जाएगा। वहीं छात्र एडमिशन होने को लेकर काफी खुश दिखे।

वहीं JDU छात्र जिला अध्यक्ष अंकित झा और छात्र प्रवक्ता अमन श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्णिया कॉलेज में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। पूर्णिया कॉलेज में अन्य जिलों के छात्र भी आते हैं। जिसको देखकर हम लोगों ने हेल्प डेस्क खोला है। जिसमें छात्र अपनी समस्या बताते हैं और विभिन्न विभाग में जाकर उसकी समस्या का समाधान किया जाता है। छात्र समस्या निवारण दरबार पूर्णिया जिले के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालय में लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Instagram पर हुआ प्यार, लड़की हो गई फरार, पुलिस ने किया बरामद

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea College Purnea College Purnea College

Purnea College

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...