Instagram पर हुआ प्यार, लड़की हो गई फरार, पुलिस ने किया बरामद

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा: शेखपुरा पुलिस ने प्रेम प्रसंग में घर से फरार हुई युवती को पश्चिम चंपारण से बरामद की है। पुलिस के अनुसार एक युवती करीब डेढ़ वर्ष पहले घर से फरार हो गई और पश्चिम चंपारण अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। मामले में युवती के पिता ने शेखपुरा के चेवाड़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए लड़की का लोकेशन ट्रैक किया और लड़की को पश्चिम चंपारण से बरामद कर लिया।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवती का प्रेमी भागने में सफल रहा।मामले को लेकर चेवाड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटी की अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले में छानबीन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने तकनीकी सहायता से युवती का लोकेशन ट्रैक किया और फिर उसे पश्चिम चंपारण से बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि युवती ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र के एक युवक दमन सिंह राजपूत से बात करते हुए प्यार हो गया। दोनों लगातार बातचीत करते रहे और फिर वह करीब डेढ़ महीने पहले अपने घर से भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई जहां दोनों ने शादी रचा ली और साथ रहने लगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Nawada में जनता दरबार में 3 मामले निष्पादित

शेखपुरा से कुमार सुदीप की रिपोर्ट

Instagram Instagram Instagram

Instagram

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...