बंगाल में बिहारी छात्र की पिटाई पर दिलीप जायसवाल ने कहा- क्यों चुप हैं विपक्ष के नेता

पटना : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जिस प्रकार बिहारी छात्रों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। उसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहारी छात्रों के साथ मारपीट किया गया यह आमानवीय व्यवहार का पराकाष्ठा है। सीएम ममता बनर्जी जिस तरह से बिहार के छात्रों के ऊपर इस तरह का अन्याय होने के बाद भी इतने आराम से इंडिया गठबंधन में हैं।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं बिहार के इंडिया गठबंधन के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि आप बिहारी छात्रों के साथ जो अन्याय हो रहा है, वह चुप क्यों हैं। बिहार बीजेपी अभी तक 25 लाख सदस्य बना चुकी है। बता दें कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिहार के दौरे पर हैं। उसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार के मंत्री को पता ही नहीं कहां पिट गए उनके प्रदेश के छात्र!

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...