छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ धनबाद में प्रदर्शन, भाजपा ने हेमंत सरकार का फूंका पुतला

धनबाद. JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कल रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आज धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया है। साथ ही JSSC CGL परीक्षा को रद्द कर परीक्षा में हुई कथित धांधली की CBI से जांच कराने की मांग की गई है।

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बर्बरतापूर्ण तरीके से छात्रों पर लाठीचार्ज कराया है। भाजपा पहले भी यह मांग उठाती आयी है कि परीक्षा में धांधली हुई है, जिससे छात्र आंदोलित है।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को लेकर हेमंत सरकार यही कहती रही है कि परीक्षा ठीक से हुई है और जब छात्रों ने आंदोलन किया तो उनपर लाठियां बरसाई गई। झारखंड हाईकोर्ट ने भी अब परीक्षा के रिजल्ट को प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ है और परीक्षा में हुए धांधली की CBI से जांच की मांग करती है।

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...