ऑन लाईन क्लास से छात्रों में लग रही है सोशल मीडिया की लत, जानिए क्या है शिक्षाविदों की राय 

Students are getting addicted to social media due to online class

Dhanbad:-छात्रों में मोबाईल चैटिंग और सोशल मीडिया की लतकोराना काल के दौरान संचालित किए

जा रहे ऑनलाइन क्लासेस की वजह से छात्रों में मोबाईल चैटिंग और सोशल मीडिया की लत बढ़ी है.

अब धीरे-धीरे  ऑनलाइन क्लासेस की खामियां सामने आने लगी है.

अभिभावक के साथ ही छात्रों के द्वारा भी अब इसकी कई कमियां बतायी जाने लगी है,

अभिभावकों की ओर से इसके समाधान के रास्ते ढूढ़े जाने लगे हैं.

DCA की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम 

Ak ray 2 22Scope News

अभिभावकों और छात्रों की इसी समस्या को सामने रखकर DCA के द्वारा कोयलांचल के शिक्षाविदों का मोटिवेशनल स्पीच के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जहां छात्र और अभिभावक को इससे बचाव के गुर सिखाये गए.

कार्यक्रम के संयोजक एम.के.सिंह, विधायक राज सिन्हा और सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने ऑफलाइन क्लास की महत्ता पर

प्रकाश डाला और कहा कि एंड्राइड मोबाइल के इस्तेमाल की वजह से बच्चे चैटिंग और सोशल मीडिया में ज्यादा समय बिताने

लगे हैं. छात्र इस लत की वजह से अपने कैरियर से विमुख हो रहे हैं.  

इंडियन कामरेड ए. के. रॉय, हीरो ऑफ ग्राउंड पॉलिटिक्स का हुआ विमोचन

 इस अवसर पर शिक्षक के. आर. जे. कुंदन और सचिन झा शेखर द्वारा संयुक्त रुप से लिखित पुस्तक ‘इंडियन कामरेड ‘ए. के.

रॉय, हीरो ऑफ ग्राउंड पॉलिटिक्स’ का विमोचन आईआईटी आइएसएम के मेंटर डॉ प्रमोद पाठक के द्वारा किया गया.

Ak ray 3 22Scope News

इस अवसर पर शिक्षक कुंदन झा ने कहा कि सही मायने में अगर वामपंथ की आलोचना और वामपंथ की

पहचान करनी है तो हमें ए. के. राय के जीवन चरित्र को जानना होगा. उन्हे समग्रता में समझना होगा.

कामरेड ए. के. राय ने जिस सादगी से जीवन को जिया, मजदूरों के हित के लिए आजीवन संघर्ष किया और सही मायने

में ग्राउंड पॉलिटिक्स के हीरो बने रहे, इस पुस्तक से उसे समझने में मदद मिलेगी.

राजनीति के बीच का संत थें ए. के. राय 

ए. के. राय ने कैसे दलगत राजनीति के बीच भी एक संत की तरह अपना जीवन जीया,  इन तमाम चीजों को

अलग-अलग स्रोतों और रिसर्च के आधार पर पुस्तक को लिखी  गई है.

इसमें कई वैसे लोगों का सहयोग भी मिला है जो कॉमरेड ए के राय के बेहद करीब थे.

रिपोर्ट- राजकुमार

Rohtas Big breaking-ड्रैकुला बनी पत्नी, दांत से काट कर पति को सुलाया मौत की नींद

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates