Advertisment

सोशल मीडिया से भी छात्रवृत्ति की शिकायत कर सकते हैं विद्यार्थी

रांची: कल्याण विभाग ने राज्य में स्कॉलरशिप योजना से विद्यार्थियों को जोड़ने के काम में तेजी लाने की पहल की है. आदिवासी कल्याण आयुक्त की ओर से छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायतों को लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र अब ई- कल्याण पोर्टल के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी शिकायत विभाग को भेज सकते हैं, विद्यार्थियों से मिलनेवाली शिकायत का समाधान जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा किया जाना है. छात्रवृत्ति की कोई राज्य स्तरीय समस्या होगी, तो वह कल्याण आयुक्त को अग्रसारित किया जायेगा.

इसके लिए विभाग में शिकायत कोषांग गठित है. विभाग द्वारा बनायी गयी नियमावली में शिकायत के निपटारा 72 घंटे के अंदर करना है.

विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-599- 1289 पर छात्र दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसके साथ ही विभाग द्वारा जारी व्हाट्सअप नंबर 9440256299 चौबीस घंटे छात्रों की समस्या ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकृत करने के लिए चालू रहेगी.

छात्रों को शिकायत के साथ आवेदन संख्या, पूरा नाम व कक्षा का उल्लेख करना अनिवार्य है.

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...