हॉस्टल बंद करने के विरोध में छात्रों ने पटना कॉलेज के गेट पर लगाया ताला, चेंबर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

पटना : पटना यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले चार हॉस्टल बंद करवाने के विरोध में छात्रों ने सोमवार को पटना कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही पटना कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगा दिया और पटना कॉलेज में चल रहे क्लास को बंद करवा दिया। इस दौरान छात्रों ने पटना कॉलेज के प्रिंसिपल के ऑफिस के बाहर खूब नारेबाजी की और गेट को खुलवाने की कोशिश भी की।

हालांकि पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर हटा दिया। जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज परिसर में विसी और प्रिंसिपल का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने कहा कि हमारी मांग यही है की जब चारों हॉस्टलों को बंद किया गया है तो चारों हॉस्टलों को खोला जाए। अगर नहीं खोलेंगे तो हम लोग इसी तरीके से पटना विश्वविद्यालय को बंद करते रहेंगे। छात्रों ने कहा हम लोग चाहते हैं की हॉस्टल खुले और हॉस्टल का नाम पहले वाला ही हो।

https://22scope.com/weather-pattern-changed-in-patna-it-is-raining-heavily/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...