विश्व युवा कौशल दिवस पर Patna में छात्रों ने दिखाया अपना कौशल

पटना: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर पटना में कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने तकनीकों का प्रयोग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज विश्व युवा कौशल दिवस पर हम इस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। कार्यक्रम में हमारे राज्य के छात्रों का कौशल देखने को मिला। बिहार की प्रतिभा देख कर अभिभूत हूं। उन्होने कहा कि हमारे यहां के आईटीआई के बच्चों ने ड्रोन के साथ कई रोचक चीजों का निर्माण किया है जो बेहद ही आकर्षक है। कार्यक्रम में हमें कभी लगा ही नहीं कि हम एक छात्र के साथ हैं बल्कि हमेशा ऐसा लगा कि हम एक वैज्ञानिक के साथ बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Buxar में ट्रक ने युवक को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...

मुख्य सचिव और DGP सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे, की...

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता...

मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों...

भागलपुर : भागलपुर जिले सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री...