Advertisement
Advertisement

Cimage में वर्ष 2025 में नामांकित छात्रों के लिए आयोजित किया गया इन्डक्शन कार्यक्रम का ‘शुभारंभ’

पटना : सिमेज कॉलेज समूह द्वारा वर्ष-2025 में नए नामांकित छात्रों के लिए ज्ञान भवन ऑडीटोरियम में ‘इंडक्शन कार्यक्रम शुभारंभ 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को कॉलेज की उपलब्धियों, परंपराओं और व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया व कॉलेज में अगले तीन साल कैसे पढ़ाई करनी है। इससे अवगत कराया गया। इस ‘इन्डक्शन 2025’ कार्यक्रम में वर्ष 2025 में सिमेज समूह के कॉलेजों में MBA, MCA, BBA, BCA,, B.Sc.IT और B.Com.(P.) कोर्स में नामांकित सभी छात्रों ने भाग लिया।

Goal 7 22Scope News

सही ‘ऐटीट्यूट’ डेवलप’ करने की जरूरत पर जोर दिया – डॉ. नीरज अग्रवाल

इस अवसर पर छात्रों से खचाखच भरे पटना के ज्ञान भवन में छात्रों को संबोधित करते हुए सिमेज समूह के निदेशक डॉ. नीरज अग्रवाल ने छात्रों को सही ‘ऐटीट्यूट डेवलप’ करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होने कहा कि छात्रों को सिमेज में ‘एनेलिटिकल स्किल्स’ डेवलप चाहिए और छात्रों का हर दिन एक ‘प्लस-डे’ होना चाहिए। कॉलेज में सभी छात्रों को तीन साल लर्नर की भूमिका में रहना चाहिए। छात्रों को टाईम, ‘स्पेंड’ नहीं, सही जगह पर ‘इन्वेस्ट’ करना चाहिए। उन्होने छात्रों को ‘इंस्टेंट ग्रैटीफ़िकेशन’ की आदत से बचने की सलाह दी। उन्होने छात्रों को अपना लक्ष्य बनाने एवं उसे पाने के लिए अपने आपको काबिल बनाने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत तौर पर प्रयासशील बने रहने की सलाह दी।

छात्रों को कुछ नया सीखने के लिए हमेशा सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया

उन्होंने चाइनीज कहावत का जिक्र करते हुए छात्रों को कुछ नया सीखने के लिए हमेशा सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हमारे जीवन में आईटी और एआई के बढ़ते हुए महत्व का जिक्र करते हुए छात्रों को अपने आप को तकनीकी रूप से अपडेटेड करते रहने पर जोर दिया। कॉलेज के दिनों ने छात्रों को स्वच्छंद होने के बजाए और ज्यादा अनुशाषित होने की जरुरत होती है। क्योंकि छात्रों की जिन्दगी में आने वाले अगले तीन साल, उनके भविष्य के लिए बुनियाद का कार्य करेंगे।

छात्रों का कॉलेज में स्वागत किया व उन्हें कॉलेज की परंपरा एवं उप्लब्धियों से परिचित कराया

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सिमेज के डीन डॉ. नीरज पोद्दार में नए छात्रों का कॉलेज में स्वागत किया एवं उन्हें कॉलेज की परंपरा एवं उप्लब्धियों से परिचित कराया। उन्होंने छात्रों को उनकी ज़िम्मेवारियों के प्रति सचेत किया एवं उनके कर्तव्यों का बोध दिलाया। इस अवसर सिमेज की निदेशिका मेघा अग्रवाल ने बताया कि कल से छात्रों की प्रतिदिन पांच से छह घंटे की क्लास आयोजित की जाएगी।

Simage 2 22Scope News

‘सिमेज गान’ (सिमेज एन्थम) – ‘अपना सिमेज – अद्भुद, अनुपम’ को भी किया लॉन्च

इस अवसर पर ‘सिमेज गान’ (सिमेज एन्थम) – ‘अपना सिमेज – अद्भुद, अनुपम’ को भी लॉन्च किया गया एवं इस अवसर पर ‘सिमेज गान’ के गीतकार एवं गायक ने म्यूजिकल बैंड के साथ इसकी लाईव प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कवियित्रि डॉ. तृशा श्री, जिन्होंने अपने मेडिकल प्रोफेशन को छोड़कर कवियित्रि बनने के सपने को चुना ने भी अपनी कविताओं एवं गीतों से छात्रों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रा साक्षी एवं प्राची ने गणेश वंदना एवं शास्त्रीय संगीत पर अपने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। साथ ही छात्रों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल बैंड द्वारा भी म्यूजिकल कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया, जिसका छात्रों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : पटना में AMITY यूनिवर्सिटी ने किया ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन…

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...