Wednesday, August 13, 2025

Related Posts

झारखंड की ‘मैया सम्मान योजना’ में मिली सफलता, अब सरकार निकालेगी आभार यात्रा

रांची: झारखंड सरकार ने ‘मैया सम्मान योजना’ की बड़ी सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए आभार यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुधार विभाग की मंत्री बेबी देवी के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य योजना के प्रति महिलाओं से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना है।

यात्रा पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित होगी, जिसमें झारखंड में इंडिया अलायंस की सभी महिला नेत्रियां शामिल होंगी। यह यात्रा जिले-जिले में घूमकर निकाली जाएगी, और हर दिन लगभग दो जिलों में आयोजित होगी।

मैया सम्मान योजना’ की सफलता
मैया सम्मान योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका सीधा लाभ अब तक 50 लाख महिलाओं तक पहुंच चुका है। इस योजना की विशेषता यह है कि पात्र महिलाओं को सालाना ₹12,000 दिए जाते है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस योजना की निगरानी की है और इसके लाभार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष की महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं, जिसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता और झारखंड का निवासी होना आवश्यक है।

कैबिनेट की बैठक में इस योजना के लिए तय की गई नई राशि को मंजूरी मिल चुकी है। योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध हैं।

सरकार की यह पहल झारखंड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे बड़े पैमाने पर सराहना मिल रही है।

 

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe