अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर झारखंड की बेटियों ने लहराया परचम, प्रदेश को दिया स्वर्ण पदक का तोहफा

रांची. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर झारखंड की बेटियों ने पूरे राज्य को स्वर्णिम तोहफा दिया है। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह जीत झारखंड के लिए लगातार दूसरा खिताब है, जबकि कुल मिलाकर टीम ने चौथी बार (2018, 2019, 2024, 2025) यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता है।

मैच का रोमांच

आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में 1 अगस्त से आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में झारखंड की ओर से स्वीटी डुंगडुंग ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह स्वीटी का प्रतियोगिता में पांचवां गोल रहा, जिससे वह टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर भी बनीं। इसके ठीक दो मिनट बाद, शांति कुमारी ने शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

हालांकि, 52वें मिनट में हरियाणा की कीर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन झारखंड की रक्षा पंक्ति ने आखिरी समय तक मजबूत पकड़ बनाए रखी और 2-1 से मुकाबला जीत लिया। इस वर्ष झारखंड महिला हॉकी टीम ने सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर तीनों वर्गों में चैंपियन बनकर एक नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है।

बधाइयों का तांता

झारखंड महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर हॉकी झारखंड और राज्य खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया गया है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...