सीतामढ़ी: जिले के चर्चित डाक्टर शंकर महतो के क्लिनिक में हुए गोली कांड मामले से धीरे धीरे पर्दा उठता जा रहा है। हत्या कांड की साज़िश रचाने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर की पूर्व पत्नी और भजीते सहित चार लोगो को जेल भेज चुकी है।बाद में पुलिस को नर्स के हत्यारों की तलाश थी ।पुलिस हर संदिग्ध व्यक्ति की पड़ताल कर रही थी।लगातार हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस उस वक्त सफलता हाथ लगी जब मेहसौल ओपी थाना रेलवे गुमटी के समीप बाइक से आ रहे एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। जिसे भागता देख पुलिस ने भी दौड़ लगाई और उसे रेल पुल पर धड़ दबोचा।
गिरफ्त आए युवक की तलाश मे पुलिस को उसके पास एक पिस्टल , एक गोली , करीब 12 हजार रुपए , दो मोबाइल के साथ एक बाइक की चाभी मिली। गहन पूछताछ के बाद उसने अपना नाम इंदल महत्व बताया और अरुण सैदपुर प्रखंड का रहने वाला है ।
इसी क्रम में उसने डॉक्टर क्लीनिक गोली कांड मे अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया है। इतना ही नहीं उसने पुलिस से यह भी बताया कि इस गोली कांड का वह एक मोहरा है ।मुख्य हत्यारा कोई और है। जिसका खुलासा होने की भी खबर है। रिपोर्ट :अमर नाथ सहगल


















