आजादी के अमृत से दूर, विकास का बाट जोहता सुदरो गांव

बोकारोः आजादी के 75वें वर्ष पर हम भले की आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, लेकिन इस आजादी से निकला ‘अमृत’ शहरों के चकाचौंध में भटक गया, चन्द मुट्ठी भर वाचाल समूह इस अमृत को गटक गयें और आमजनों को मिलता रहा आश्वासनों का ढेर।

हालात यह है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी बोकारो का बेलडीह पंचायत के सुंदरो, धधकीटांड, आमटांड और पेरवाटांड के करीबन तीन हजार की आबादी आज भी बांस पुल का बना कर गोपालपुर जाने को मजबूर है। 

आपको बता दें कि गोपालपुर और सुदरो के बीच इजरी नदी पर ग्रामीण बांस का पुल बनाकर आवागमन कर रहे हैं। हर बरसात में बांस का पुल नदी में बह जाता है। लेकिन ग्रामीणों की जीविषिका का कमाल है कि हर बरसात के बाद वे पुल को फिर से खड़ा करते है। कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीण कहते है कि आजादी के बारे में हम नहीं जानते, पर इतना जरुर जानते हैं कि हमारी नियती में कोई बदलाव नहीं आया। हमारे बाप-दादा की दुनिया से हम बाहर नहीं जा सके। कई बार तो कई बाइक सवार व स्कूली छात्र नदी में गिर कर घायल हो चुके हैं। सरकार शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

रिपोर्टः चुमन

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...