Advertisment

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA की मजबूती और राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई।


Sudesh Mahto BJP Meeting रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudesh Mahto ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की। झारखंड प्रवास पर पहली बार पहुंचे नितिन नबीन का भाजपा कार्यालय में सुदेश महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।

Sudesh Mahto BJP Meeting:राज्यसभा चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव समेत विभिन्न समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में रणनीतिक विचार-विमर्श भी किया गया। सुदेश महतो ने हालिया बंगाल चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए नितिन नबीन को बधाई भी दी।


Key Highlights

  • आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात।

  • राज्यसभा चुनाव और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा।

  • एनडीए को और मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श।

  • गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक निर्मल महतो भी रहे मौजूद।

  • एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा।


Sudesh Mahto BJP Meeting:आजसू नेताओं ने भी की शिष्टाचार भेंट

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद Chandra Prakash Choudhary तथा केंद्रीय महासचिव एवं मांडू विधायक Nirmal Mahto ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu भी मौजूद रहे।

Sudesh Mahto BJP Meeting:एनडीए बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन

मुलाकात के बाद आयोजित एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में भी सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी और निर्मल महतो शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव की तैयारियों, एनडीए की संगठनात्मक मजबूती, जनहित से जुड़े मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए घटक दलों के बीच बढ़ी सक्रियता गठबंधन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत मानी जा रही है।

Highlights

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...