नीतीश पर सुधाकर सिंह का हमला, कहा- बिहार को आपातकाल की तरफ ले जा रहे हैं सीएम

तानाशाह की भाषा बोलते हैं सीएम नीतीश कुमार

पटना : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए

कहा कि मुख्यमंत्री बिहार को आपातकाल की तरफ ले जा रहे हैं.

सीएम नीतीश क़ुमार एक तानाशाह की भाषा बोलते हैं.

नीतीश सरकार विधानसभा की कार्यवाही भी अपने हिसाब से चलाती है.

विरोधी और सत्ताधारी दल के विधायकों की भी बात नहीं सुनते हैं.

कृषि के लाए हुए विधेयक पर भी चर्चा नहीं कराना चाहत हैं.

नये कृषि विधेयक को लेकर 38 जिलों में जनसभा करेंगे सुधाकर सिंह

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आने वाले समय में बिहार के 38 जिलों में जनसभा कर

नये कृषि विधेयक के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे.

साथ ही साथ सरकार की नीतियों का भी पोल खोलने का काम करेंगे.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में कार्यपालिका, विधायिका की बात अधिकारी नहीं सुन रहें है.

इस सरकार में किसानों की हितों की बात नहीं हो पा रही है. इसके लिए बजट सत्र से पहले सभी जिलों में घूमकर किसानों से राय लिया जायेगा. साथ ही जनसभा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

sudhakar singh1 1 22Scope News

विधायकों को धमकाने की कोशिश

राजद नेता सुधाकर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को धमकाने की कोशिश कर रहे थे. कई वाम दलों के विधायकों को पूछने पर रोका जाता था. उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, व्यापारियों का सवाल एक तो सत्र के दौरान आते नहीं, अगर आ भी गया तो उसपर 10 प्रतिशत से ज्यादा बहस नहीं होती.

सुधाकर सिंह ने स्पीकर की ये मांग

उन्होंने विधानसभा के स्पीकर से मांग किया कि हमारी पांच मांगे हैं. जिनमें बिहार विधानसभा का सत्र न्यूनतम 60 दिन, और भारत सरकार ने जो कमिटी बनाई थी उसके हिसाब से न्यूनतम 90 दिन है. यह परंपरा पहले रहा है. पहले भी इस राज्य में 70-75 दिन सत्र चलते रहे हैं.

दूसरी मांग ये है कि जो हम सवाल सत्र के दौरान करते हैं वो कार्यपालिका और सरकार के द्वारा आगे नहीं बढ़ता है तो उसके लिए एक कमिटी बनाया जाय और निष्पादन होना चाहिए. जो जनता के लिए झूठ बोलेगा उसको दंडित किया जाय. तीसरी मांग है समयबद्ध तरीके और पारदर्शिता से काम होना चाहिए,

जो ऐसा नहीं करते है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए. चौथी मांग ये है कि बिहार विधानसभा के भीतर जो नियमावली बनाई गयी है वो सख्ती के साथ पालन हो. और हमारी अंतिम मांग ये है कि जो भी विधेयक लायी जाती है उसे 15 दिन पहले इसकी कॉपी विधायक को दी जाय, ताकि सदन में अपनी बातों को रख सके.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img