BEGUSARAI में पारिवारिक कलह में कृषि समन्वयक ने दी जान, किराये के घर से बरामद हुआ शव

बेगूसराय: BEGUSARAI में जिला कृषि समन्वयक की लाश उसके किराये के घर में फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी अभिनंदन शर्मा थे जो बेगूसराय में जिला कृषि समन्वयक कार्यालय में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक कलह की वजह से ख़ुदकुशी की। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नाला रोड की है।

बेगूसराय में जख्मी मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठा कर परिजनों ने पहुंचाया बेड तक

मामले की सूचना के बाद सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि घर का दरवाजा पिछले तीन चार दिनों से बंद था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज जब घर से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में जब लोग अंदर गए तो कृषि समन्वयक शव फंदे से लटका हुआ था।

बेगूसराय में 25 को गायब हुए युवक का अब तक नहीं चला कोई पता, लोगों ने थाना पर पहुंच….

मामले में सिंघौल थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मृतक चार पांच दिन पहले ही अपने घर से आये थे और बताया जा रहा है कि यहाँ आने से पहले उनकी अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।

BEGUSARAI से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

BEGUSARAI
BEGUSARAI
BEGUSARAI

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...