Jharkhand: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय यानी की ED की गाज लगातार सरकारी अफसरों पर गिर रही है। ईडी ने झारखंड के सीएम ओर मंत्रियों को भी नहीं छोड़ा है और अभ एक बार फिर ईडी झारखंड में एक्टिव हो चुका है। ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी के मामले में दर्जन भर इंजीनियरों को समन जारी किया है।
22 के खिलाफ दायर किया गया है आरोप पत्र
बता दें ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी की रकम की मनी लाउंडिंग के आरोप में 22 के खिलाफ़ पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। ग्रामीण विकास विभाग मे अब तक की जांच के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी कि टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों से पैसा वसूल कर बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। ईडी ने इस वसूली के इस चेन में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की प्रक्रिया फिर से शुरू की है।
Read More: रांची में Chain Snatching Attempt, पीड़िता का दावा गोली चली, पुलिस बोली डमी पिस्टल थी
इस मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम भी हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें इससे पहले भी इस मामले में जांच के दौरान ईडी ने विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल, करीबी जहांगीर आलम, मुख्य अभियंता बिरेंद्र राम, आलोक रंजन सहित कुछ अन्य को गिरफ्तार किया गया था।
अब ईडी की समन पर इंजिनियर पहुंचते हैं या नहीं और ईडी के सवालों का सामना करने में सक्षम होते हैं या नहीं।
Highlights


