Supaul: मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने दिया एक साथ इस्तीफा

सुपौल: बड़ी खबर बिहार के सुपौल से है जहां एक पंचायत के मुखिया ने 14 वार्ड सदस्यों के साथ मिल कर इस्तीफा दे दिया। मुखिया और सभी वार्ड सदस्यों ने अपना इस्तीफा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया है। मुखिया और सभी वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनीय अभियंता समेत अन्य पंचायत स्तरीय अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मामला सुपौल के मरौना प्रखंड की है जहां गनौरा पंचायत के मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने एक साथ अपना इस्तीफा दे दिया।

मुखिया जितेंद्र कुमार के साथ इस्तीफा देने वालों में उप मुखिया बेचनी देवी, वार्ड सदस्य माला देवी, पूनम देवी, शोभा देवी, सुचिता देवी, रामप्रवेश महतो, पिंकी देवी, अभय कुमार यादव, वीणा देवी, मदन कुमार मंडल, सुरेंद्र सदा, विकास आनंद, विनोद कुमार यादव और ललिता देवी ने बताया कि वे अपने पंचायत का विकास करने के लिए चुने गए हैं और वे जनता की समस्याएं सुनते जरुर हैं लेकिन अधिकारियों की वजह से उसका समाधान नहीं कर पाते हैं।

इस वजह से उन लोगों ने अपना इस्तीफा बीडीओ को दिया है। मामले में मरौना प्रखंड के बीडीओ रचना भारती ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से इस्तीफा की सूचना मिली है। सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का हल करने की कोशिश की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nalanda की गोल्डी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, थाईलैंड में जीता था गोल्ड और कांस्य

Supaul Supaul Supaul

Supaul

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...