अधिकारी व मुखिया के मनमानी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने लगाए नारे, प्रशिक्षण का किया बहिष्कार

कैमूर : जिले के मोहनिया प्रखंड के बीआरजीएफ भवन में 10 अगस्त से चल रहे वार्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम को ले सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए बहिष्कार की। यह प्रशिक्षण 10 अगस्त से दो सितंबर तक चलेगा। लेकिन शनिवार को करीब 11 बजे सभी पंचायत से जुटे वार्ड सदस्यों ने प्रखंड के अधिकारियों व अपने-अपने पंचायत के मुखिया पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रशिक्षण को बहिष्कार करते हुए प्रशिक्षण में भाग न लेने का ऐलान कर दिय। वार्ड सदस्यों के प्रखंड अध्यक्ष व बेलौंडी पंचायत के वार्ड संख्या-12 के सदस्य विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि सबसे पहले तो वार्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अगस्त से ही शुरू है लेकिन पंचायत के मुखिया व प्रखंड के किसी भी अधिकारी के द्वारा हम लोगों को प्रशिक्षण का सूचना नहीं दिया गया।

हम लोगों को किसी तरह जिला के माध्यम से सूचित हुआ प्रशिक्षण है तब हम लोग जाकर संबंधित अधिकारियों से बात किए तो कहा गया कि सूचना दिया जाता। दूसरी बात हर किसी योजना में केवल मुखिया एवं अधिकारियों की मनमर्जी चलती है। जिस वार्ड में योजनाओं का कार्य होता है लेकिन वार्ड सदस्यों को ना तो इसकी कोई जानकारी होती है। पूछने पर हम लोगों का कोई अधिकार नहीं है यह बातें मुखिया एवं अधिकारियों के द्वारा कही जाती है। किसी भी योजना में जब हम लोगों का अधिकार ही नहीं है तो फिर ऐसे पद पर रहने से क्या फायदा। जबकि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार वार्ड सदस्य के अधिकारों को बताया जाता है।

हाल फिलहाल में हुए हर पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली मुखिया व पंचायत सचिव के मनमर्जी से किया गया गाइडलाइन के अनुसार किसी स्वच्छता कर्मी को ना तो वरीयता दी गई, नहीं तो आमसभा की गई। ना किसी वार्ड सदस्य को आमसभा की सूचना दी गई। रजिस्टर पर खानापूर्ति कर अपने चहेते को मुखिया व पंचायत सचिव बहाली कर दिए यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर हमलोग जिला पदाधिकारी को ज्ञापन देकर धरना देंगे। ताकि पारदर्शिता के साथ पुनः फिर से बहाली की मांग करेंगे। वहीं हाल प्रधानमंत्री आवास चयन व शौचालय की राशि का बंदरबांट करते हुए अपात्र लोगों के बीच बाटकर सरकार की राजस्व को बंदरबांट किया गया।

बहिष्कार का ज्ञापन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर यशवंत कुमार, रीना देवी, ललिता देवी, रीता देवी, शीला देवी, अमर राम, लक्ष्मीना देवी, उपेंद्र सिंह, शिवपरसन सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, उद्धव सिंह, मनोज कुमार, मंजू देवी, राकेश पासवान, रिंकी देवी, अफताब अंसारी, सूर्य प्रताप सिंह, कलावती देवी, प्रदीप कुमार मौर्य, सीता देवी, ममता शर्मा, मुख्तार शाह और तौहीद अंसारी सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य मौजूद थे।

https://22scope.com/a-grand-shiva-procession-took-place-in-kaimur-a-crowd-of-devotees-gathered/

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...