लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल जिला प्रशासन है तैयार, डीएम ने कहा…

सुपौल : चुनाव आयोग के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को तारीख की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। इस बाबत सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार जानकारी देते हुए कहा है कि सुपौल लोकसभा के लिए तृतीय चरण में चुनाव होना है। जिसको लेकर 12 अप्रैल को नोटिस जारी किया जाएगा, 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जाएगा, 20 को नामांकन की संविक्षा की जाएगी, नाम वापस लेने की तिथि 22 अप्रैल तक निर्धारित की गई है, 07 मई को मतदान का तिथि निर्धारित किया गया है और मतगणना 4 जून को किया जाएगा।

डीएम कौशल कुमार ने कहा की सुपौल लोकसभा में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमे पांच विधानसभा सुपौल जिला में और एक विधानसभा मधेपुरा जिला में शामिल हैं। शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुपौल लोकसभा के कुछ मतदान केंद्र कोसी तटबंध के अंदर है। ऐसे में वहां आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। बताया गया कि करीब 39 मतदान केंद्र जो कोसी तटबंध के हैं वहां नदी पार कर ईवीएम भेजा जाएगा। लिहाजा तटबंध के अंदर मतदान केंद्रों पर अलग से तैयारी की गई है।

बताया गया कि सुपौल में कुल 1894 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्यां करीब 19 लाख 17 हजार 809 बताया गया है। जिले में दो डिस्पेच सेंटर बनाए गए हैं। जिसमे एक बीएसएस कॉलेज में रहेगा जबकि दूसरा आईटीआई कॉलेज निर्धारित किया गया है। डीएम कौशल कुमार ने कहा कि सुपौल जिला भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण सीमावर्ती इलाके में भी चाक चौकस व्यवस्था की गई है ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...