रांची. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में विचित्र स्थिति बन गयी है। उन्होंने कहा कि 740 से अधिक नेता दूसरे दल से बीजेपी में शामिल हुए, जिन पर प्रत्यक्ष तौर पर कोई न कोई कानूनी मामले चल रहे हैं।
उन्होंने इलेक्शन कमीशन (EC) को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करेगा, लेकिन चुनाव ED कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज अगर दलहन उगाने और खरीदने की भी बात कर रहे हैं तो अडानी के लिए कपास भी उगने को बोल रहे हैं।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब केंद्र में आई तो सबसे पहले कहा गया कि क्या खाना है, फिर कहा गया क्या पहनना है, फिर कहा गया क्या सुनना है, फिर कहा गया क्या देखना है। उन्होंने कहा कि जो शासन के चाटुकार हैं, वो सच्चे देश भक्त हैं।
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कल तो अधिवेशन में प्रधानमंत्री ने नयी बात कह दी कि चुनाव से पहले हम प्रधानमंत्री बन गए हैं और विदेशों से आमंत्रण भी आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि कांग्रेस मुक्त भारत, लेकिन उन्होंने कांग्रेस युक्त भाजपा किया।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आदिवासी हमारे लिए सर्वोच्च सम्मान है, लेकिन उन्हें आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, उन्हें जेल में डाल देना है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी को बैठाया तो जरूर, लेकिन उन्हें रायसीना में कैद कर के रखा गया। नये संसद भवन के शिलान्यास ने उन्हें दूर रखा गया।
उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री जी आपको जितना कॉल आपको विदेशों से आ रहे है, उससे अधिक कॉल देश भर से हेमंत सोरेन जी को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने के लिए आ रहे हैं। वहीं सीट सेयरिंग को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में सहमति बन गई है, लेकिन और राज्यों में बात अभी चल रही है।


