झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई जांच पर रोक, चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Desk. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में की सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए यह आदेश जारी किया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने इस मामला में सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई जांच पर रोक

वहीं झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। इस दौरान आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए मामले में सीबीआई जांच पर रोक लगाने का अदेश दिया है। यह आदेश न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन की पीठ ने दिया है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है। यहां पहले चरण की कल ही 43 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई थी। इसमें 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

पहले चरण में यहां-यहां हुई वोटिंग

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में कल जिन 43 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...