सासाराम में निगरानी विभाग की कार्रवाई, घूस लेते एक कर्मी को रंगे हाथ दबोचा

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां सासाराम का सदर अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को निगरानी विभाग की टीम ने तीन लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार से तीन लाख रिश्वत ले रहे थे। निगरानी की टीम ने अंचलाधिकारी आकाश कुमार के एक निजी कर्मी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

विवादित जमीन के परिमार्जन के लिए राजस्व कर्मचारी के माध्यम से अंचलाधिकारी 11 लाख रुपए की मांग कर रहे थे – निगरानी विभाग

आपको बता दें कि एक विवादित जमीन के परिमार्जन के लिए राजस्व कर्मचारी के माध्यम से अंचलाधिकारी 11 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बाद में छह लाख पर मामला सुलझाने का वादा किया गया। जिसमें आज जब तीन लाख रुपए लेकर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार अंचलाधिकारी के निजी आवास पर पहुंचे तो उनके मौजूदगी में उनके निजी कर्मी सोनू कुमार ने जैसे ही तीन लाख कैश लिया। पहले से मुस्तैद निगरानी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए सीओ को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Sasaram Arr 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...